Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत में नहीं थम रहे फर्जीवाड़े, उप मुख्यपार्षद ने किया...

शाहपुर नगर पंचायत में नहीं थम रहे फर्जीवाड़े, उप मुख्यपार्षद ने किया खुलासा

Big Fraud: शाहपुर नगर पंचायत में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा, सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उप मुख्यपार्षद झुनीया देवी ने किया खुलासा

Big Fraud: शाहपुर नगर पंचायत में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा, सोमवार को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उप मुख्यपार्षद झुनीया देवी ने किया खुलासा

  • हाइलाइट : Big Fraud
    • नगर पंचायत में रुपए निकासी का फर्जी तरीका
    • शाहपुर नगर पंचायत में नहीं थम रहे फर्जीवाड़े

Big Fraud आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले का शाहपुर नगर पंचायत, जो अपने कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के लिए प्रसिद्ध है। यहां फर्जीवाड़े सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नियम, कानून को ठेंगा, बगैर काम के फर्जी तरीके से रुपए की निकासी किस प्रकार किया जाये, इस मामले में शाहपुर नगर पंचायत के प्रोसीडिंग बुक में फर्जी इंट्रियां का फर्जीवाड़ा (Big Fraud) सामने आ गया है। 02 सितंबर 2024 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खुद उपमुख्यपार्षद झुनीया देवी ने इसका खुलासा कर दिया है।

बता दें की 10 जुलाई 2024 को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मुख्य पार्षद जुगनू देवी के द्वारा वार्ड संख्या -03 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण योजना का प्रस्ताव लिया गया था। खबरे आपकी टीम द्वारा 10 जुलाई के बैठक में लिए प्रस्ताव के आधार पर वार्ड-03 में पहुंचकर जब युक्त योजना का जांच किया गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पूर्व में इस खबर को साक्ष्य सहित प्रकाशित किया गया था। उक्त योजना भुआली यादव के हाता से लेकर परमात्मा शर्मा के घर के बीच की है। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार भुआली यादव के हाता से लेकर परमात्मा शर्मा के घर के बीच सड़क निर्माण कार्य एवं नाली का निर्माण कार्य फरवरी माह-2024 में ही पूर्ण किया जा चुका है। कथित लागत करीब 30 लाख बताई जाति है,लेकिन कही पर भी प्राक्कलन राशि का बोर्ड नहीं पाया गया।

पढ़ें : भ्रष्टाचार: निर्माण के 5 महीने बाद फिर उसी PCC सड़क को बनाने का प्रस्ताव

इधर , 02 सितंबर 2024 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गत बैठक की संपुष्टि बहुमत के आधार पर किया गया है। इससे स्पष्ट होता है की प्रोसीडिंग बुक में इंट्री गलत प्रस्ताव को बहुमत से इसलिए पास कराया गया की इसके आधार पर अवैध तरीके से रुपए निकासी का खेल खेला जा सके। वही नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी ने खबरे आपकी न्यूज की सत्यता पर मुहर लगाते सशक्त स्थायी समिति की बैठक में Big Fraud का खुलासा कर दिया और इस संदर्भ में लिखित आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम को दिया है।

उपमुख्यपार्षद झुनीया देवी ने बताया की कार्यपालक पदाधिकारी के पत्रांक-392 दिनांक 30 अगस्त 2024 के द्वारा दिनांक-02 सितंबर 2024 को सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें गत बैठक की संपुष्टि, योजना पर चर्चा, क्रय पर चर्चा, कनिये अभियंता पर चर्चा, सहित अन्यान विषयों पर चर्चा किया जाना था। परंतु पूर्व के 10 जुलाई की बैठक में मुख्य पार्षद द्वारा गलत प्रस्ताव को प्रोसीडिंग बुक में इंट्री करवाया गया था और उक्त बैठक की गलत प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर 02 सितंबर 2024 की बैठक में संपुष्टि किया जाना, यह गलत तरीके से पैसा निकासी करने के लिए किया गया है। इस कार्य के लिए माप पुस्तिका और पैसा निकासी करने से कनिये अभियंता ने जब इनकार कर दिया तो उसे हटाने हेतु बैठक के एजेंडा में शामिल किया गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित सूचना दिया गया है।

उपमुख्यपार्षद झुनीया देवी ने बताया की विगत 31/07/2023 को मासिक बोर्ड की बैठक में वार्ड न० 3 में योजना लिया गया था जिस योजना का नाम – भुआली यादव के हाता से परमात्मा शर्मा के घर तक P.C.C रोड ढ़लाई एवं नाली निर्माण कार्य, राम महतो के घर से निठाली महतो के घर तक नाली निर्माण कार्य P.C.C रोड ढ़लाई। सुरेश महतो के घर से निठाली महतो के घर तक नाला निर्माण कार्य, स्लैब कार्य, यह योजना कार्यवाही पुस्तिका मे कार्य पूर्ण हो जाने की पेज संख्या-199 पेज पर दर्ज है। योजना पूर्ण हो जाने के बावजूद भी सेम इसी योजना का प्रस्ताव मुख्य पार्षद के द्वारा 10 जुलाई 2024 को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मे भिन्न-भिन्न नामो से योजनाओ को खंडित कर दिया गया। जो पेज संख्या-42 व 43 के बीच खाली पेज पर दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट जाहिर होता की है राशि लूटने के नियत से पेज संख्या 42 एवं 43 के बीच बिना नंबर के खाली पेज पर प्रस्ताव लिखना, यह नगर पंचायत से अवैध तरीके से राशि निकालने एवं गबन करने की नियत से योजनाओ को खंडित किया गया है। इसलिए मैंने इस खंडित योजनाओं की संपुष्टि नहीं किया है। सशक्त समिति के जो पार्षद इसकी संपुष्टि किये है वो मुख्य पार्षद के षड्यन्त्र में शामिल है।

  • खंडित योजनाओं का नाम
    • जगदीश यादव के घर से श्री किसुन पान्डेय के धर तक P.C.C रोड निर्माण कार्य
    • राधेश्याम पाण्डेय के घर से श्री किसुन पाण्डेय के घर तक नाला निर्माण कार्य
    • निठाली महतो के घर से लेकर ठाकुर जी के घर तक P.C.C रोड निर्माण कार्य
    • साधु पाल के घर से लेकर शिवजी पान्डेय के घर तक नालि निर्माण कार्य

उपमुख्यपार्षद झुनीया देवी ने कहा दिनांक-10/07/2024 के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह योजना पेज संख्या- 42 पर दर्ज है। इन योजनाओं को मेरे द्वारा संपुष्टि नही किया गया है। वही अन्य ऐजेंडा के संदर्भ में उन्होंने कहा की बैगर क्रय समिति बनाये किसी तरह का खरीदारी करना गलत है। सशक्त स्थायी समिति के बैठक में लिये गये सभी प्रस्ताव एवं सभी योजनाओं को नियमतः बोर्ड कि बैठक में चर्चा के उपरांत पास किया जाना चाहिए। लेकिन शाहपुर नगर पंचायत की हालत अपने कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के लिए प्रसिद्ध हो गई है।

इधर, नगर पंचायत शाहपुर के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम से गत बैठक की संपुष्टि किये जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने बताया की बहुमत के आधार पर गत बैठक की संपुष्टि की गई है। वही उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के आवेदन के संबंध में उन्होंने कहा की इसकी जांच की जायगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular