Wednesday, January 21, 2026
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरयुवक की मौत के बाद जादू-टोना का आरोप लगा बुजुर्ग की हत्या

युवक की मौत के बाद जादू-टोना का आरोप लगा बुजुर्ग की हत्या

भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में बीमार विकास मित्र की मौत के बाद जादू-टोना का आरोप लगा बुजुर्ग की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Pavana Thana: भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में बीमार विकास मित्र की मौत के बाद जादू-टोना का आरोप लगा बुजुर्ग की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

  • हाइलाइट : Pavana Thana
    • पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांंव की शनिवार की रात की घटना
    • विकास मित्र के घरवालों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली बुजुर्ग की जान
    • आरोपित घर छोड़ भागे, प्राथमिकी दर्ज करायी धरपकड़ में जुटी पुलिस
    • एसपी बोले: जादू टोना के आरोप में की गयी हत्या, वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जांच

Pavana Thana आरा/अगिआंव: भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में बीमार चल रहे विकास मित्र की मौत के बाद परिजनों द्वारा जादू-टोना के आरोप में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पड़ोस के रहने वाले बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली गयी। घटना खनेट गांव के महादलित टोले की शनिवार की रात करीब 11 बजे की है। मृत बुजुर्ग खनेट गांव निवासी 75 वर्षीय पति मुसहर, जबकि विकास मित्र उसी गांव के राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा मुसहर का 32 वर्षीय पुत्र कृष्णा मुसहर था। बुजुर्ग की हत्या का आरोप विकास मित्र के चचेरे भाई सहित अन्य घर वालों पर लगा है। हालांकि हत्या के बाद विकास मित्र के परिजन घर से भाग गये हैं।

इधर, घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित ललन मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह विकास मित्र कृष्ण कुमार का चचेरा भाई है। एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

Jhuniya Devi
Jhuniya Devi
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि पवना थाना के खनेट गांव के महादलित टोली में मारपीट हो रही है। उस पर तत्काल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचते हैं। छानबीन में पता चला कि महादलित टोली के कृष्णा मुसहर काफी बीमार चल रहे थे। शनिवार की रात बीमारी से उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद कृष्णा मुसहर के परिजनों द्वारा जादू-टोना का आरोप लगाते हुए बगल के रहने वाले बुजुर्ग पति मुसहर की लाठी-डंडे से पिटाई की जाने लगी। उसमें पति मुसहर की मौत हो जाती है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। छानबीन की जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से भी अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल अभियुक्त घर से फरार हो हैं। एक आरोपित को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। विधि-व्यवस्था नियंत्रण में है।

Pavana – Thana: छह माह से बीमार चल रहा था विकास मित्र, पिता बोले-पड़ोसी ने मार डाला

Ara
medicon

खनेट गांव के महादलित टोला निवासी विकास मित्र मृतक कृष्णा मुसहर के पिता राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा ने बताया कि उनके बेटे को दो वर्ष पूर्व नौकरी लगी थी। वह करीब पांच-छह महीने से बीमार चल रहा था। कई जगहों पर उसका इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब वे लोग उसे ओझा-गुनी के पास ले गये। हर जगह बताया गया कि उनके पड़ोसी पति मुसहर द्वारा ही जादू-टोना किया गया है। इसी बीच शनिवार की रात उनके बेटे कृष्णा मुसहर की मौत हो गई। उसके बाद घर के लोग आक्रोशित हो गए और पड़ोसी पति मुसहर की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कृष्णा मुसहर अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थे। उसके परिवार में पत्नी राधिका देवी और डेढ़ वर्ष का पुत्र आदित्य कुमार है। घटना के बाद दोनों के घर में कोहराम मच गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular