Homeबिहारआरा भोजपुरनहाने के दौरान गंगा नदी के भागड़ में डूबने से दो चचेरे...

नहाने के दौरान गंगा नदी के भागड़ में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

खवासपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Arrah Bhojpur News: खवासपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Arrah Bhojpur News
    • खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल टोला की रविवार की सुबह की घटना
    • घर के सामने भागड़ में नहाने के दौरान गयी दोनों की जान
    • गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण भागड़ में पानी बढ़ने से हुआ हादसा

आरा/बड़हरा: भोजपुर में खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल के टोला स्थित गंगा नदी के भागड़ में डूबने से रविवार की सुबह दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। नहाने के दौरान दोनों भागड़ के गहरे में पानी में डूब गए। मृतकों में रामफल के टोला गांव निवासी संजय यादव का 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव और चंदेश्वर यादव का 14 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार यादव थे। दोनों दसवीं क्लास के छात्र थे।

चचेरे भाई धनु कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण उनके गांव सहित पूरे इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। उनके घर के बाहर भी बाढ़ का पानी लगा है। रविवार की सुबह दोनों घर के सामने बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। कुछ देर बाद दोनों गांव किनारे गंगा नदी के भागड़ में नहाने चले गए। वहां नहाने के दौरान दोनों डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को भागड़ से निकाला गया और यूपी के बलिया जिला के सोनवर्षा गांव स्थित पीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर खवासपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना मिलने पर लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान,जिप सदस्य धनंजय यादव, पूर्व जाप नेता रघुपति यादव, राजद नेता हाकीम प्रसाद और पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम सहित कई पार्टी के नेता सदर अस्पताल पहुंचे। नेताओं की ओर से परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली और ढाढ़स बंधाया।

आशीष दो भाइयों में बड़ा तो विजयेंद्र था छोटा, चचेरे भाइयों की मौत से घर में मचा कोहराम

इधर, एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बताया जा रहा है कि आशीष कुमार यादव अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां शांति देवी और भाई संदीप कुमार यादव है। वहीं विजेन्द्र कुमार यादव अपने दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में मां मुनि देवी और भाई धर्मेंद्र कुमार यादव है। एक साथ दोनों किशोरों की मौत के बाद उनके घरों में मातम छा गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular