Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा से बडी खबरः अपराधियों के गोली से जख्मी कोचिंग संचालक की...

आरा से बडी खबरः अपराधियों के गोली से जख्मी कोचिंग संचालक की मौत

Big news Ara – पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक के घर में मचा हाहाकार, परिजन बेहाल

Big news Ara आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर करजा के समीप गुरुवार को अपराधियों की गोली से जख्मी कोचिंग संचालक की मौत हो गई है। पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया जा रहा है। मृतक के चार भाइयों में मांझिल था।

बता दें कि गुरुवार की शाम आरा के बांसटाल निवासी कोचिंग संचालक रंजन प्रकाश को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया गया था। उसे चार से पांच गोलियां मारी गयी थी। उसका इलाज पटना में कराया जा रहा था। इसी बीच आज अहले सुबह उसकी मौत हो गयी। फायरिंग की घटना के बाद कोचिंग संचालक रंजन प्रकाश के पिता ओमप्रकाश के बयान पर बडहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। दर्ज प्राथमिकी में शहर के तरी मोहल्ला के नजदीक मछली फाटक निवासी राजकुमार साह की पत्नी निशी साह को नामजद किया गया है। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। निशी साह पर गोली मारने में षड़यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। उस पर रंजन का मोबाइल और पर्स भी ले भागने का आरोप लगा है। हालांकि घटना का कारण नहीं बताया गया है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजन प्रकाश गुरुवार की दोपहर निशी साह के साथ मां काली का दर्शन करने बखोरापुरा मंदिर गये थे। करीब तीन बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर पुल के पास बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने रंजन प्रकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसमें चार-पांच गोलियां रंजन प्रकाश को लगी और वह गिर पड़े। उसके बाद साथ रही निशी साह गोली मारने वाले अपराधियों के साथ भाग गयी। साथ रंजन का मोबाइल व पर्स भी लेकर चली गयी। इधर, पुलिस ने उसे गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।  सदर एसडीपीओ और बड़हरा थानाध्यक्ष द्वारा उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ पंकज रावत ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरा मामला साफ हो जायेगा। उसकी निशानदेही पर गोली मारने वालों की पहचान और तलाश की जा रही है।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular