Homeबिहारआरा भोजपुरबीमारी के कारण फायर ब्रिगेड पुलिस के दारोगा की मौत

बीमारी के कारण फायर ब्रिगेड पुलिस के दारोगा की मौत

मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी स्व. महाजन पासवान के 54 वर्षीय पुत्र रामेश्वर पासवान है।

Bihar Fire Brigade: मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी स्व. महाजन पासवान के 54 वर्षीय पुत्र रामेश्वर पासवान है

jay kumar
  • हाइलाइट : Bihar Fire Brigade
    • इलाज के दौरान घर पर तोड़ा दम, शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
    • नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में मंगलवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में मंगलवार की शाम बीमारी के कारण फायर ब्रिगेड पुलिस के एक दारोगा की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी स्व. महाजन पासवान के 54 वर्षीय पुत्र रामेश्वर पासवान है। फिलवक्त वे नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। वह फायर ब्रिगेड पुलिस में दरोगा के पद पर थे। वर्तमान में पटना सिटी में कार्यरत थे।

इधर, मृतक के बेटे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व उन्हें लकवा मार दिया था। जिसके कारण वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार की शाम वह घर पर ही थे। तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उन्हें सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular