Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं में खुल रही भ्रष्टाचार की परतें, बिजय सिंह

शाहपुर नपं में खुल रही भ्रष्टाचार की परतें, बिजय सिंह

प्रोसिंडिंग बुक गड़बड़ी का मामला उजागर होने और सुर्खियों में आने के बाद पूर्व मुख्य पार्षद ने सशक्त स्थायी समिति के वार्ड पार्षदों को धन्यवाद दिया और कहा की आपके सजग रहने से इस खेल का उजागर हो गया।

Shahpur NP – Corruption: प्रोसिंडिंग बुक गड़बड़ी का मामला उजागर होने और सुर्खियों में आने के बाद पूर्व मुख्य पार्षद ने सशक्त स्थायी समिति के वार्ड पार्षदों को धन्यवाद दिया और कहा की आपके सजग रहने से इस खेल का उजागर हो गया।

  • हाइलाइट : Shahpur NP – Corruption
    • शाहपुर नपं के प्रोसिंडिंग बुक में गड़बड़ी का मामला
    • एनजीओ को हर माह 12 लाख रुपया के करीब मुफ़्त भुगतान
    • पूर्व मुख्य पार्षद ने कहा भ्रष्टाचार से जनता बुरी तरह त्रस्त

आरा: नगर पंचायत शाहपुर में भारी अनियमितताओं का आरोप पूर्व मुख्य पार्षद ने लगाया है। शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद बिजय सिंह का आरोप है कि नगर में जल जमाव, साफ-सफाई सहित नली,गली निर्माण में भारी अनिमियतताओं और मच्छरों के प्रकोप से शाहपुर नगर की जनता बुरी तरह त्रस्त है। लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नही हो रही है।

पढ़ें : सड़क निर्माण के 5 महीने बाद क्या दुबारा बनेगी सड़क? जाने मुख्य पार्षद के दिये प्रस्ताव का मकसद

बिजय सिंह ने बताया की नगर पंचायत शाहपुर के कई वार्डों मे जल जमाव की समस्या से आम जनता परेशान है,बच्चों को स्कूल जाने में समस्या आ रही है। सफाई ऐजेंसी प्रताप सेवा संकल्प को बिना किसी कार्य के नगर पंचायत शाहपुर हर माह 12 लाख रुपया के करीब मुफ़्त भुगतान कर रहा है। नगर के वार्ड संख्या-03 में पीसीसी रोड और नालियों आदि का निमार्ण गुणवत्ताविहीन है। डेढ़ से दो इंच ढलाई के कारण पीसीसी सड़क निर्माण में बाइब्रेटर का प्रयोग नहीं किया गया है। परमात्मा शर्मा से भुआली यादव के हाता तक सड़क निर्माण के 5 माह हुए है। उक्त सड़क को फिर से बनाने हेतु पार्ट-पार्ट में बांटकर मुख्य पार्षद ने प्रस्ताव लिया है। जो सरासर गलत है। वही प्रोसिंडिंग बुक गड़बड़ी का मामला उजागर होने और सुर्खियों में आने के बाद पूर्व मुख्य पार्षद ने सशक्त स्थायी समिति के वार्ड पार्षदों को धन्यवाद दिया और कहा की आपके सजग रहने से इस खेल का उजागर हो गया।

पढ़ें : सड़क निर्माण की लागत 15 लाख से ज्यादा, फिर क्यों नहीं हुआ टेंडर ?

पूर्व मुख्य पार्षद ने कहा की क्रय कमेटी के गठन किये बिना ही जीएम पोर्टल से खरीदारी किये गये सामानों में व्यापक घोटाला हुआ है। स्ट्रीट लाइट व हाई मास्क लाइट में भी जमकर अनिमियतता बरती गयी है। नगर के वार्डों में एनजीओ द्वारा साफ-सफाई नहीं किये जाने से जनता को काफी परेशानी हो रही है। मच्छरों के प्रकोप से शाहपुर नगर की जनता बुरी तरह त्रस्त है। शाहपुर नगर पंचायत की अनियमितताओं से प्रदेश सरकार की छबि धूमिल हो रही है। विस्तृत जांच और ठोस कार्रवाई नही की गयी तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular