HomeNewsट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत, सनसनी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत, सनसनी

Bihiya Banahi Station – बिहिया एवं बनाही स्टेशन के बीच अप लाइन पर सोमवार की दोपहर की घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया एवं बनाही स्टेशन (Bihiya Banahi Station) के बीच अप लाइन पर सोमवार की दोपहर एक अज्ञात 22 वर्षीया महिला का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जिसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की माने तो महिला की मौत चलती ट्रेन से गिरने एवं गंभीर चोट लगने के कारण होना प्रतीत होता है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular