HomeNewsबिहार और यूपी रेल पुलिस मिलकर चलायेगी अपराधियों के खिलाफ अभियान

बिहार और यूपी रेल पुलिस मिलकर चलायेगी अपराधियों के खिलाफ अभियान

railway police bihar up दोनों राज्यों के रेल अफसरों की बैठक में लिया गया निर्णय 

आरपीएफ और जाआरपी संयुक्त अंतरराज्यीय टीम बना करेगी ट्रेनों की जांच

बिहार विधान सभा चुनाव और त्योहारों को लेकर होगी विशेष कार्रवाई

आरा। railway police bihar up अपराध और तस्करी की रोकथाम के लिये बिहार व यूपी की रेल पुलिस मिलकर काम करेगी। इसके तहत दोनों राज्यों की संयुक्त टीम बनाकर अपराधियों व तस्करों की धरपकड़ को लेेकर सघन अभियान चलाया जायेगा। टीम में दोनों राज्यों की आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी शामिल रहेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डीआरएम सभागार में दोनों राज्यों के रेल अफसरों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

सूचनाओं के आदान-प्रदान को दोनों राज्यों के थानेदारों का बनेगा व्हाटसएप ग्रुप 

बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव और त्योहारों को लेकर विशेष अभियान चलाने व कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कहा गया कि दोनों राज्यों की जाआरपी और आरपीएफ संयुक्त टीम बना कर ट्रेनों की लगातार जांच करेगी। साथ ही दोनों राज्यों के अफसरों का व्हाटसएप ग्रुप बनाया जायेगा। ताकि सीमावर्ती अपराधियों की सूचना के आदान-प्रदान और शीघ्र कार्रवाई की जा सके। इसके लिये दोनों राज्यों के थानास्तर के अफसरों को सीमावर्ती अपराधियों और फरारियों की सूची बनाकर वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में कोविड-19 को लेकर यात्रियों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। आरा जीआरपी इंचार्ज शहनवाज खान द्वारा यह जानकारी दी गयी। railway police bihar up बैठक में पटना के रेल एसपी जगुनाथ रेड्डी, प्रयागराज के रेल एसपी मनोज कुमार झा, मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनारायण राय, दानापुर के रेल डीएसपी अशोक कुमार दास के अलावे आरा, बक्सर, दानापुर, भभुआ, वाराणसी कैंट, डीडीयू और दिलदारनगर के जीआरपी इंचार्ज भी मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular