Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का विधायक ने किया...

बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

MLA Rakesh Ojha – Bihiya: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट: MLA Rakesh Ojha – Bihiya
  • बिहिया में प्रशासनिक व्यवस्था होगी आसान, नए कार्यालय भवन का विधायक ने किया भूमि पूजन
  • अब नहीं करनी होगी कार्यालयों की भागदौड़, बिहिया में बनेगा नया प्रखंड सह अंचल भवन

आरा। जिले के बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक राकेश रंजन ने विधिवत भूमि पूजन कर नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नए कार्यालय भवन के निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिलान्यास के बाद विधायक राकेश रंजन ने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने के साथ आम लोगों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नए भवन में प्रखंड एवं अंचल से संबंधित सभी कार्यालयों को एक ही परिसर में संचालित करने की व्यवस्था होगी। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्य करने की परेशानी नहीं होगी और समय की भी बचत होगी।

विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न कार्यालयों के अलग-अलग स्थानों पर होने के कारण आम लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ती है। नया भवन तैयार होने के बाद लोगों को एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध होंगे। इससे सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों, प्रमाणपत्र, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों के निष्पादन में लोगों को सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय भवन बनने से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुगम एवं प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में मुखिया दिनेश सिंह, नूतन गुप्ता, राम शब्द सिंह, छोटू शास्त्री, रंजीत कुमार, शुभम केशरी, सत्येंद्र ओझा, पूर्व प्रमुख राम सुजान सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नन्द कुमार ओझा,पैक्स अध्यक्ष ऋषिकेश ओझा,पैक्स अध्यक्ष विष्णु ओझा,राम बाबू गुप्ता,विवेक ओझा, राकेश तिवारी, पूर्व आत्मा अध्यक्ष रवींद्र ओझा, विवेक ओझा एवं शशिभूषण सिंह, श्याम कुमार मुनु, रविन्द्र प्रसाद,गणेश राय उर्फ मुना राय,हरिचरण राय,राजेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Most Popular