Homeआरा भोजपुरबिहियाफेयर प्राइस डीलर्स ने एमओ को सौंपा 8 सूत्री मांगों से संबंधित...

फेयर प्राइस डीलर्स ने एमओ को सौंपा 8 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन

Bihiya Dealers News: ऑल इंडिया फेयर प्राइस दुकानों के डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बसु के नेतृत्व में प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानों के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिहिया एमओ आरती कुमारी से मिला।

Bijay singh
  • हाइलाइट :-
    • गुजरात सरकार की तर्ज पर डीलर को मिले 30 हजार रूपया मानदेय
    • सोमवार को बिहिया एमओ आरती कुमारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Bihiya Dealers News खबरे आपकी बिहिया/आरा: ऑल इंडिया फेयर प्राइस दुकानों के डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बसु के नेतृत्व में प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानों के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिहिया एमओ आरती कुमारी से मिला। इस दौरान एमओ को 8 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

मांगों में गुजरात सरकार की तर्ज पर डीलर को 30 हजार रूपया मानदेय देने, प्रति क्विंटल अनाज पर तीन सौ रूपया कमीशन देने, अनुकम्पा में 58 वर्ष की वैधता समाप्त कर पूर्व की भांति अनुकंपा पर अनुज्ञपित देने, पूर्व की भांति सोमवार को सप्ताहिक छुट्टी देने, राशन का समानुपातिक आवंटन देने, गोदाम से भाड़ा एवं पलदारी समाप्त करने, बोरा का वजन काटकर नेट वेट में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर डीलर सुरेन्द्र प्रसाद, रामाशंकर साह, राहुल कुमार, विनोद कुमार सिंह, राणा सिंह, भिखू सिंह, दयानन्द सिंह, सुबाष भट्ट,शारदा नन्द सिंह,मुना श्रीवास्तव,समेत अन्य शामिल रहे।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular