HomeNewsगंगा नदी से अज्ञात किशोरी का शव बरामद, सनसनी

गंगा नदी से अज्ञात किशोरी का शव बरामद, सनसनी

Dhobaha Ara News: भोजपुर जिले के धोबहा ओपी अंतर्गत लछू टोला एवं बरजा घाट के बीच सोमवार की दोपहर गंगी नदी से एक अज्ञात 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद हुआ।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • मृतका ब्लू रंग का जींस तथा उजाला व बैगनी रंग का चेकदार समीज पहने हुए हैं
    • खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

खबरे आपकी Dhobaha Ara News आरा: भोजपुर जिले के धोबहा ओपी अंतर्गत लछू टोला एवं बरजा घाट के बीच सोमवार की दोपहर गंगी नदी से एक अज्ञात 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव तथा आसपास के लोगो के बीच अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात किशोरी की मौत गंगा नदी के पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होता है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। वहीं खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मृतका ब्लू रंग का जींस तथा उजाला व बैगनी रंग का चेकदार समीज पहने हुए हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular