Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, सबकुछ जलकर राख

बिहिया इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, सबकुछ जलकर राख

Bihiya Electric Shop: प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुकान बंद करने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह

  • हाइलाइट: Bihiya Electric Shop
    • बिहिया राजा बाजार स्थित लवकुश गली में रविवार की रात घटी घटना

बिहिया,आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया राजा बाजार स्थित लवकुश गली में रविवार की रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भयंकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुकान बंद करने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। संकीर्ण और घनी आबादी वाली गली होने के कारण आग की तीव्रता ने स्थानीय नागरिकों के लिए चिंता का विषय बना रहा। लोग भाग दौड़ करते रहें। स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक एवं राहगीर त्वरित रूप से मौके पर पहुँचे और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किए।

jay kumar

वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी शीघ्र ही बचाव कार्य में शामिल हुई। दुकान का शटर बंद होने के कारण अंदर प्रवेश में बाधा आ रही थी। अतः दुकानदार से संपर्क साधने का प्रयत्न किया गया, परन्तु संपर्क नहीं बन पाया। अधिक समय न गँवाते हुए शटर तोड़ कर अंदर पहुंचा गया और रात के लगभग एक बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular