Homeराजनीतशाहपुर MLA राहुल तिवारी पर भाजपा नेता ने कसा तंज, ना तलवार...

शाहपुर MLA राहुल तिवारी पर भाजपा नेता ने कसा तंज, ना तलवार ना कलम…

Shahpur: भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने कहा वह न तो तलवार चलाते हैं और न ही कलम। असल में, वह केवल सैलून चलाते हैं।

  • हाइलाइट: Shahpur
    • राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भूअर ओझा ने दिया धन्यवाद

आरा। विधायक राहुल तिवारी के बारे में भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने कहा की शाहपुर की जनता भी इस बात से भली-भांति परिचित है कि राहुल तिवारी कितने कुशल तलवारबाज हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वह न तो तलवार चलाते हैं और न ही कलम। असल में, वह केवल सैलून चलाते हैं। यह बात हम सब जानते हैं, शाहपुर की जनता भी जानती है, और उनके परिवार में भी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो तलवार या लाठी-डंडा चलाने में माहिर हो। जनतंत्र में जनता ही असली मालिक होती है। जनता जिसको चाहती है, वही सिंहासन पर बैठता है, और जिसको नहीं चाहती है, उसे सिंहासन से उतारकर फर्श पर बैठा देती है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने वाले कार्यकर्ताओं को भूअर ओझा ने दिया धन्यवाद

राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने के मामले में भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी की स्वर्गवासी माता जी के बारे में अपशब्द कहे गए थे। इंडिया गठबंधन के मंच से उनके प्रति अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया और उन्हें गालियाँ दी गईं। इस अपमान के विरोध में हमारे युवा मोर्चा की टीम ने राहुल गांधी को काला झंडा दिखाया है, और यह पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। हम उनके साहस की सराहना करते हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर साहस का परिचय दिया है, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Shahpur – “वोट चोरी” पर भाजपा नेता ने क्या कहा?

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बात करें, तो वे लगातार “वोट चोरी” का शोर मचा रहे हैं। क्या वास्तव में वोट चोरी हुआ है? इस पर भाजपा नेता ने कहा की इंडिया गठबंधन के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे लोग वोट चोर कहकर अपनी बात को आगे बढ़ा रहे हैं। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है, और यह एक निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है। क्या राहुल गांधी का वोट चोरी हुआ है, क्या उनका नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है? तेजस्वी यादव का नाम क्या वोटर लिस्ट से काटा गया है? अगर ऐसा है, तो उन्हें यह बताना चाहिए। केवल “वोट चोरी” कहने से कुछ नहीं होगा। हम भी कह सकते हैं कि कोई मेरा वोट चुरा लिया, लेकिन यह सही नहीं होगा। यह सब अनर्गल बातें हैं, और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री राहुल गांधी के सवालों का जबाब क्यों नहीं दे रहे है?

जब भाजपा नेता से यह पूछा गया कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वे मंच से कह रहे हैं, फिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं जवाब दे रहे हैं? भूअर ओझा ने उत्तर दिया कि राहुल गांधी को जवाब देने के लिए हमारे पास पार्टी की एक लंबी फौज है। हमारे प्रवक्ताओं की एक पूरी टीम है, और उन्हें जवाब मिल रहा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता भी उन्हें जवाब दे रहे हैं।

जो लोग “वोट चोरी” का शोर मचा रहे हैं, उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसका वोट चोरी हुआ है। वे सीधे चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है जो अपना काम स्वतंत्रता से करती है। किसी भी सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। पहले भी कई बार मतदाता सूची में सुधार हुआ है, और इस बार भी हो रहा है। इसमें चिल्लाने की क्या जरूरत है? जो गलत होगा, उसका नाम कटेगा, चाहे वह भाजपा समर्थक ही क्यों न हो।

65 लाख या 75 लाख नामों का कटना, यह बताना चाहिए कि क्या यह गलत तरीके से हुआ है या सही तरीके से। इंडिया गठबंधन के लोग यह बताएं कि क्या एक मतदाता के नाम एक से अधिक जगहों पर होना सही है? क्या कोई भी व्यक्ति दो-दो या तीन-तीन जगहों पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है? यह तो नियमों के खिलाफ है। नाम उन्हीं लोगों का कटता है जो या तो मृत हो गए हैं या फिर जिनका नाम गलत तरीके से दर्ज किया गया है। केवल आरोप लगाना और बिना किसी ठोस सबूत के शोर मचाना, यह सही नहीं है। हमें चाहिए कि हम लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखें और सही तरीके से चुनावी प्रक्रिया का पालन करें।

ranjna
Shadow
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular