HomeNewsक्राइमपुत्र को मारी गोली, पिता का सिर फोड़ा, गौरा बाजार पुल के...

पुत्र को मारी गोली, पिता का सिर फोड़ा, गौरा बाजार पुल के समीप बदमाशों ने किया हमला

Sujit Rai shot: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा बाजार पुल के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वही उसके साथ रहे पिता का सिर फोड़ दिया।

हाइलाइट: Sujit Rai shot

Sujit Rai shot – गोली से घायल सुजीत राय जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था

आरा। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा बाजार पुल के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वही उसके साथ रहे पिता का सिर फोड़ दिया।

हमले में घायल दामोदरपुर गांव निवासी पिता-पुत्र सुनील कुमार राय और सुजीत कुमार राय को इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सुजीत राय को गोली लगी है।

पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दो संदिग्धों को पकड़ पूछताछ कर रही है। इस घटना को पूर्व रंजिश और शोध प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

हमले में गोली से घायल सुजीत राय पूर्व में सीएसपी संचालक धर्मेंद्र राय की हत्या में लाइन की भूमिका को लेकर गिरफ्तार हुआ था।। बाद में जमानत पर छूटकर बाहर आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि तीन फरवरी की शाम करीब तीन बजे बहोरनपुर बांध के समीप सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी और चार लाख रुपये लूट लिया गया था।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular