HomeबिहारArrahनगर विकास मंत्री ने किया 68 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

नगर विकास मंत्री ने किया 68 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Ara Collectorate : मंत्री जीवेश कुमार ने नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Collectorate
    • मंत्री जीवेश कुमार द्वारा लगभग 10.5 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया

आरा। समाहरणालय प्रांगण में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार द्वारा लगभग 10.5 करोड़ रुपये की लागत से भोजपुर जिला के सभी नगर निकायों में संचालित कुल 68 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन रिमोट के माध्यम से किया गया। शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जीवेश कुमार ने नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Ara Collectorate – विभिन्न योजनाओं को लेकर निर्देश

इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली में वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना को गति प्रदान करने, प्रशासनिक भवन एवं सम्राट अशोक भवन निर्माण हेतु भूमि चयन, एम.आर.एफ. सेंटर निर्माण हेतु भूमि चिह्नित कर शीघ्र निविदा प्रकाशन, नल-जल योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा बुडको द्वारा लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं इसके विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, MLC राधा चरण शाह, MLC श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, आरा नगर निगम की महापौर श्रीमती इन्दु देवी, उपमहापौर श्रीमती पुनम देवी, सभी नगर निकायों के सभापति, उप सभापति, वार्ड पार्षद, जिला पदाधिकारी भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त आरा नगर निगम, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बुडको आरा के प्रबंध निदेशक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, वरीय उपसमाहर्ता भोजपुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular