Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया लूट कांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा: अपराधी गिरफ्तार

बिहिया लूट कांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा: अपराधी गिरफ्तार

आरा-बक्सर हाइवे पर बिहिया अंडर पास के समीप बाइक सवार लूट कांड का पुलिस द्वारा 12 घंटे में खुलासा कर दिया गया है।

Bihiya Loot case: आरा-बक्सर हाइवे पर बिहिया अंडर पास के समीप बाइक सवार लूट कांड का पुलिस द्वारा 12 घंटे में खुलासा कर दिया गया है।

  • हाइलाइट : Bihiya Loot case
    • लूटी गयी बाइक और मोबाइल के साथ दो अपराध कर्मी गिरफ्तार
    • आरा-बक्सर हाइवे पर बिहिया अंडर पास के मंगलवार की शाम हुई थी लूट
    • मुफस्सिल और बिहिया थाना क्षेत्र से पकड़े गए दोनों अपराध कर्मी

Bihiya Loot case आरा/बिहिया: आरा-बक्सर हाइवे पर बिहिया अंडर पास के समीप बाइक सवार लूट कांड का पुलिस द्वारा 12 घंटे में खुलासा कर दिया गया है। लूट कांड में शामिल दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूटी गयी बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लच्छू टोला निवासी सोनू सोनार उर्फ नरेंद्र प्रसाद और बिहिया थाना क्षेत्र के संडउर गांव निवासी अजय यादव शामिल हैं। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। लूट में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गयी है।

एसपी राज द्वारा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। बताया कि बड़हरा थाना क्षेत्र के अलेखी टोला गांव निवासी राजाधारी यादव नामक एक शख्स मंगलवार की देर शाम बाइक से किसी काम से बक्सर के ब्रह्मपुर जा रहे थे। करीब पौने नौ बजे एनएच-922 पर बिहिया अंडरपास के समीप बिना नंबर की बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया गया। उस दौरान राजाधारी यादव के साथ मारपीट भी की गयी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा अपराधियों की धरपकड़ शुरू की गयी। देर रात दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। लूटी गई बाइक और मोबाइल के अलावा घटना में बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गयी। तीसरे अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सोनू सोनार उर्फ नरेंद्र प्रसाद के खिलाफ पूर्व से शाहपुर और मुफस्सिल थाने में आर्म्स एक्ट एवं शराब तस्करी का केस दर्ज है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular