Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव पारित

शाहपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव पारित

शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन में प्रखंड प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

Shahpur Block Pramukh: शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन में प्रखंड प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

  • हाइलाइट : Shahpur Block Pramukh
    • प्रमुख गीता देवी ने गंवाई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 18 सदस्यों ने किया मतदान

Shahpur Block Pramukh आरा: शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन में प्रखंड प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इस बीच प्रखंड परिसर सहित बाहरी भाग में मीडिया कर्मियों के समक्ष वाक्य युद्ध की स्थिति बनती-बिगड़ती रही। विपक्षियों में काफी उत्साह देखा गया। शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से एएसआइ बिपिन बिहारी सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विशेष अपर समाहर्ता मोना झा सदस्यों के पहुंचने से पहले सदन में पहुंच गई थी। बैठक में करीब 11 बजे तक 17 सदस्य उपस्थित हो गए थे। करीब 11.30 बजे एक सदस्य कमलदेव तिवारी सदन में आए, इस प्रकार कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में उपस्थित कुल सदस्यों की संख्या 18 हो गई थी।

Jay

समयानुसार कार्यवाही शुरू की गई। सबसे पहले प्रमुख गीता देवी के खिलाफ लगाए गए आरोप को पढ़ कर सुनाया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर ने की। मत विभाजन वोटिग के जरिए किया गया। 28 सदस्य वाली पंचायत समिति में से 18 सदस्यों ने बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

मतदान के बाद मतों की गिनती बैठक के अध्यक्ष रमाशंकर व पर्यवेक्षक मोना झा के समक्ष बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। सभी 18 मत वर्तमान प्रमुख के खिलाफ गया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित होने तथा वर्तमान प्रमुख गीता देवी को अपदस्थ होने की घोषणा की गई। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश मिलने पर नए प्रमुख का चुनाव किया जाएगा।

प्रमुख गीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी गुट का नेतृत्व कर रही BDC बबीता देवी के समर्थकों में उत्साह देखा गया। मत विभाजन मत पेटी में वोट देकर किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों में बबीता देवी, आरती देवी, पूनम देवी, सुमंती देवी, पुष्पा देवी, रागनी देवी, कुसुम देवी, उषा देवी, आभा देवी, रामशंकर, सतेन्द्र कुमार, श्रीराम कुमार, शंभू प्रसाद, वीरेंद्र साह, ब्रजकिशोर यादव, राजेश केशरी, राधाकृष्ण गौड़ तथा कमलदेव तिवारी शामिल थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular