Homeबिहारआराभोजपुर में माँ गंगा की आरती देख भाव विभोर हुए लोग

भोजपुर में माँ गंगा की आरती देख भाव विभोर हुए लोग

भोजपुर में आज महुली गंगा घाट पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया।

Ganga Aarti at Mahuli Ghat: भोजपुर में आज महुली गंगा घाट पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट : Ganga Aarti at Mahuli Ghat
    • महुली गंगा घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को होता है आरती का आयोजन

Ganga Aarti at Mahuli Ghat आरा: जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वाधान में आज महुली गंगा घाट पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। घाट पर काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य अवसर पर माँ गंगा की आरती में भाग लिया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को मां गंगा का स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया।

इस मौके पर अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं आईटीसी के जिला समन्वयक भीम कुमार उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि महुली गंगा घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आरती कराई जा रही है।

इस आरती का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को मां गंगा के प्रति जागरुक कर नदी के प्रवाह में गंदगी न फैलाने का संदेश देना है। इस आरती को करने वाले पुरोहित राहुल कुमार मुरारी तिवारी मनीष तिवारी कुंदन कुमार ,विकाश कुमार ने विधिवत पूजा करके आरती का शुभारंभ किया।

इस मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक अजीत कुमार शिव बालम कुमार ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार सिंह चंदन कुमार सिंह कुंदन कुमार मनु कुमार धनु कुमार, मनोज तिवारी जितेंद माझी ,जीतू माझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular