Homeआरा भोजपुरबिहियादो बाइक की सीधी भिड़ंत मे युवक की मौत, दूसरा जख्मी

दो बाइक की सीधी भिड़ंत मे युवक की मौत, दूसरा जख्मी

  • हाईलाइट
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
    • जख्मी बाइक सवार इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के कटेयां गांव स्थित बीडी कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा/Bihiya News: बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित बीडी कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जख्मी दूसरा बाइक सवार का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदह गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। वह स्नातक का छात्र था। जबकि जख्मी दूसरा बाइक सवार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी रामाकांत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह है। मृतक के बड़े चाचा रामेश्वर सिंह कटेया पंचायत के सरपंच है।

Bihiya News:बीडी कॉलेज के समीप बाइक दुर्घटना में कुंवरदह गाँव के अंकित कुमार की मौत

Bihiya News

बताया जाता है कि अंकित कुमार शुक्रवार को बाइक द्वारा बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव अपने चाचा रामेश्वर सिंह के घर गया था। शुक्रवार की शाम वह वापस अपने घर लौट रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार बिहिया बाजार करने आया था। इसके बाद वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान कटेया गांव स्थित बीडी कॉलेज के समीप दोनों की बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया। जख्मी कृष्णा सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक अंकित कुमार अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के परिवार में सिर्फ इंद्रावती देवी है। मृतक के बड़े भाई की मृत्यु वर्ष 2016 में ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी। घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां इंद्रावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular