Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ ने जेई की जमकर लगाई...

बिहिया पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ ने जेई की जमकर लगाई फटकार

Bihiya Panchayat Samiti: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया प्रखंड सह अंचल परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • पीएचईडी विभाग के जेई के कार्यशैली को लेकर सदस्यों में नाराजगी
  • बैठक में देर से पहुँचने पर बीडीओ ने जेई की जमकर लगाई फटकार

आरा। जिले के बिहिया प्रखंड सह अंचल परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने की। संचालन बीडीओ अर्चना वर्मा ने किया। बैठक में वार्षिक कार्ययोजना के चयन, 16वीं वित्त आयोग व षष्ठम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं के चयन, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा समेत विभिन्न विभागों के कार्यों पर चर्चा हुई।

Bihiya Panchayat Samiti: सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा

बैठक की शुरुआत बीडीओ ने सभी सदस्यों और अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर की। इसके बाद विभागवार समीक्षा शुरू हुई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव भी दिया। सदस्यों ने योजनाओं के चयन में क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही।

पीएचईडी विभाग के जेई के कार्यशैली से नाराज

बैठक के दौरान पीएचईडी विभाग के जेई के कार्यशैली को लेकर कुछ सदस्य नाराज दिखे। जेई के बैठक में देर से पहुंचने पर बीडीओ अर्चना वर्मा ने उन्हें फटकार लगाई और समय पर बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। सदस्यों ने विभागों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में उप प्रमुख मुकेश यादव, पूर्व उप प्रमुख शशि भूषण सिंह, मुखिया वीरेंद्र यादव,सदस्य लाल बहादुर महतो,मनीष ओझा, शिव कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह,सकिला खातून,किरण देवी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ऋषिका रतन प्रिया, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमृता कुमारी सहित पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular