HomeNewsक्राइमदिव्यांग साली के साथ दुष्कर्म, आरोपी जीजा गिरफ्तार

दिव्यांग साली के साथ दुष्कर्म, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Bihiya Thana-बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

jay kumar

रिश्ते को किया शर्मशार:घर में अकेली दिव्यांग साली के साथ किया दुष्कर्म

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले में एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित किये जाने की खबर सामने आयी है। दिव्यांग किशोरी के रिश्ते के जीजा द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्मी जीजा द्वारा रिश्ते और मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वहीं मौके पर पहुंच पीड़िता के भाई ने दुष्कर्मी जीजा को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

Bihiya Thana-मेडिकल जांच कराने के बाद किशोरी का बयान दर्ज कराने में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस ने आरोपित दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी जितेंद्र नट बताया जा रहा है। इसे लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अब पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद किशोरी का बयान दर्ज कराने में जुटी है।

घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि छठ पूजा के एक दिन पूर्व वह बेटी के घर आरा के गांगी जा रही थी। उसकी दिव्यांग बेटी घर में अकेली थी। इस बीच उसकी बहन का दामाद घर पहुंच गया और दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को कारित किया। इसी दौरान उनका बेटा पहुंच गया और जीजा का पकड़ लिया।

पीड़िता के भाई ने दुष्कर्मी जीजा की जमकर धुनाई कर दी। हो हल्ला के बाद सोमवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular