HomeNewsक्राइमहथियारबंद ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली, रेफर

हथियारबंद ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली, रेफर

एसपी बोले: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को किया गिरफ्तार

Bilauti Shahpur Crime News: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप शनिवार की शाम हथियारबंद अपराधी द्वारा एक प्रधानाध्यापक को गोली मार दी। जख्मी को बाय जांघ में दो गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • हाइलाइट :Bilauti Shahpur Crime News
    • जख्मी का आरा निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • चिकित्सक डॉ. विकास द्वारा किया जा रहा ऑपरेशन
    • पुलिस ने फायरिंग कर भागे रहे आरोपित को जमुआं से किया गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप शनिवार की शाम हथियारबंद अपराधी द्वारा एक प्रधानाध्यापक को गोली मार दी। जख्मी को बाय जांघ में दो गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. विकास द्वारा उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सरेशाम घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार जख्मी अशोक कुमार राम उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक हैं। वे बिलौंटी पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी-नरगदा पथ पर गैस एजेंसी के सामने पूर्व से घात लगाए मुनमुन यादव दने उन्हें गोली मार दी। शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत ने बताया की पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गोली मारने के आरोपित मुनमुन यादव को जमुआं गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

एसपी बोले: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को किया गिरफ्तार
इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की शनिवार को संध्या करीब 5 बजे शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी सरैंया पंचायत के रहने वाले अशोक राम पिता मुखी राम को पूर्व के विवाद में उनके पंचायत के रहने वाले मुनमुन यादव पिता श्रीभगवान यादव के द्वारा कमर में गोली मार दी गई । घटना की सूचना प्राप्त होते ही उनके निर्देश पर पुलिस जगह-जगह चेकिंग करने लगी, जिसके क्रम में अभियुक्त को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके पास से घटना में प्रयुक्त एक जिंदा कारतूस तथा एक पिस्टल बरामद कर लिया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है ।इस घटना में शामिल एकमात्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधि संगत कार्रवाई कर रही है।

चिकित्सक डॉ. विकास ने आॕपरेशन कर निकाला बुलेट
इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि एक पूर्व मुखिया सह शिक्षक गोली से जख्मी हालत में यहां आए है। उन्हें दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी, जो पैखाने के रास्ते को डैमेज करते हुए दाहिने जांघ फंस गई थी। उनका ऑपरेशन कर फंसे बुलेट को निकाल दिया गया और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। हालांकि उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

गुमटी पर खा रहे थे पान, तभी मार दी गोली

इधर, अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में वह सरैंया गांव के मठिया स्थित पान दुकान पर बाइक रोककर गुमटी पर पान खा रहे थे। तभी एक युवक दौड़कर आया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद वह उन्हें गाली-गलौज करने लगा तथा करीब तीन राउंड फायरिंग भी की। तभी वह भाग कर गुमटी के पीछे छुप गए। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular