Homeआरा भोजपुरशाहपुरहोली पर्व को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

होली पर्व को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Shahpur – Holi:होली पर्व को लेकर शाहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने पर चर्चा किया गया।

  • हाइलाइट : Shahpur – Holi
    • होलिका दहन को लेकर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी निगाह- थानाध्यक्ष
    • आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं- बीडीओ राकेश कुमार

आरा/शाहपुर: होली पर्व को लेकर शाहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से होली महापर्व पर विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों से थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने विस्तृत विमर्श किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने पर चर्चा किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र में होली के मौके पर होने वाले होलिका दहन को लेकर हुड़दंगियों पर पैनी निगाह रखने को लेकर भी बल दिया गया।

शाहपुर बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व मनाएं। होली रंगों का त्योहार है, इसे हम सबको हर्षोल्लाह एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित होली खेले केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि सभी आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं।

बैठक में मौजूद लोगों से थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने पुन: अपील किया कि सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सागीर अहमद , वार्ड पार्षद कामेश्वर राम, पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर साह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, शंकर सिंह, कृष्ण कुमार , विकास पाण्डेय , रवि कुमार सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहें ।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular