Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारबिहार पुलिसहथियार के साथ बर्थडे मनाने की योजना बना रहे पांच दोस्तों पर...

हथियार के साथ बर्थडे मनाने की योजना बना रहे पांच दोस्तों पर पुलिस का पंजा, तीन गिरफ्तार

आरा टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास रविवार की देर शाम पुलिस ने की कार्रवाई

Action by Ara Police: आरा टाउन थाना पुलिस एवं सेक्टर पदाधिकारी को रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली की सड़क पर ही हथियार के साथ पांच दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो विधि विवादित बालक को निरुद्व किया।

  • हाइलाइट : Action by Ara Police
    • पुलिस ने मौके से दो विधि विवादित बालक को भी किया निरुद्ध
    • टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास रविवार की देर शाम पुलिस ने की कार्रवाई

Action by Ara Police: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सिगंही मोड़ के पास से रविवार की देर शाम हथियार के साथ बर्थडे मनाने की योजना बना रहे पांच दोस्तों पर पुलिस का पंजा चला है। पुलिस ने इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर दिया। वहीं दो विधि विवादित बालक को निरुद्ध किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं चार मोबाइल भी बरामद किया है। टाउन थाना पुलिस व सेक्टर पदाधिकारी के संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह उपलब्धि मिली। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई।

उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस एवं सेक्टर पदाधिकारी को रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली की सड़क पर ही हथियार के साथ पांच दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो विधि विवादित बालक को निरुद्व किया। गिरफ्तार आरोपियों में टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी निवासी अरुण कुमार, उमेश कुमार, रंजन कुमार है। वही दो आरोपित नाबालिग हैं।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

एसपी ने बताया कि सभी शहरी क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उनके द्वारा शहरी क्षेत्र में गश्ती की जाती है। इसी बीच शाम करीब पांच के आसपास उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी हथियार के साथ हाईवे के किनारे जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर सेक्टर पदाधिकारी भी वहां पहुंचे। इस दौरान तीन युवकों को‌ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो विधि विवादित बालक को निरुद्ध किया गया।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular