Homeराजनीतनवादा: हिसुआ में आज बीजेपी की रैली- गृह मंत्री अमित शाह करेंगे...

नवादा: हिसुआ में आज बीजेपी की रैली- गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

BJP rally in Hisua/Bihar: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शनिवार की शाम शाह पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

देर शाम उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। गृह मंत्री 34 दिन पहले पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम किसान समागम में शामिल हुए थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार यानी दो अप्रैल को नवादा लोकसभा के हिसुआ (BJP rally in Hisua) में पार्टी की रैली होनी है। रैली को गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) संबोधित करेंगे। पार्टी ने रैली की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता इस रैली को सफल बनाने के लिए बीते कई दिनों से जी-जान से जुटे हुए हैं।

दरअसल पार्टी ने लोकसभावार सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक गृह मंत्री रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भी आएंगे। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही पार्टी के चुनिंदा नेताओं के साथ वे कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे।

इस बैठक का मूल एजेंडा बिहार भाजपा को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य है। साथ ही आगामी लोस-विस चुनाव के मद्देनजर आवश्यक रणनीति तय करनी है। गृह मंत्री पार्टी जनों को इस बाबत आवश्यक टिप्स देंगे।

गृह मंत्री को रविवार को ही सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होना था। लेकिन सासाराम में शुक्रवार को हुए उपद्रव को देखते हुए भाजपा ने यह कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस कारण गृह मंत्री सासाराम नहीं जाएंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular