HomeNewsमौलाबाग गोलीकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

मौलाबाग गोलीकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

Accused arrested in Maulabagh shootout: युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज

jay kumar

Bihar/Ara/Bhojpur:आरा नगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में दो रोज पूर्व धोबहां ओपी क्षेत्र के भदेया गांव के एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने उस मामले में (Accused arrested in Maulabagh shootout) एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह नगर थाना क्षेत्र के न्याय नगर निवासी राकेश सिंह का पुत्र शिवांश कुमार है। उस पर अपने साथियों के गोली मारने के लिए अपने एक सहयोगी को ललकारने का आरोप है।

वहीं इस मामले में जख्मी धनश्याम सिंह के फर्दबयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें न्याय नगर निवासी शिवांश कुमार, क्रांति किशोर राय के पुत्र कर्तव्य कुमार और मुफस्सिल थाने के भकुरा गांव निवासी निर्मल कुमार सिंह के पुत्र आंशु को नामजद किया गया है। आंशु फिलहाल नगर थाने के नाला मोड़ इलाके में रहता है। चार अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। हालांकि प्राथमिकी में गोली मारने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। वैसे पुलिस पूर्व के विवाद में गोली मारे जाने की बात कह रही है‌।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को गोली मारे जाने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने को एएससी हिमांशु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों की पहचान करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular