HomeNewsआरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, राहुल गांधी ने टॉफी...

आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, राहुल गांधी ने टॉफी थमा दी

Rahul Gandhi Ara – सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के हाथ से काले कपड़े लेने की कोशिश की। फिर राहुल ने अपने पास से टॉफी निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं को थमा दी।

  • हाइलाइट: Rahul Gandhi Ara
    • भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

बिहार के आरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस पर राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और काले झंडे दिखा रहे भाजपा समर्थकों को अपने पास बुलाकर उन्हें टॉफी दे दी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के नेता विभू जैन, आदित्य सिंह, हर्षराज मंगलम, प्रतीक सिंहा, अंकित सिंह प्रियदर्शी, जिला मंत्री विकास तिवारी, प्रियांशु श्रीवास्तव अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे।

Rahul Gandhi Ara : आरा में रोड शो के दौरान दिखाएं काले कपड़े

आरा में यात्रा के दौरान राहुल के साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को छपरा से निकलकर दोपहर में आरा पहुंची। आरा में रोड शो के दौरान काले कपड़े पहने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

जब राहुल गांधी का काफिला उनके सामने से गुजरा तो भाजपा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाने लगे। यह देखकर राहुल गांधी ने नारेबाजी कर रहे युवकों को अपने पास बुलाया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के हाथ से काले कपड़े लेने की कोशिश की। फिर राहुल ने अपने पास से टॉफी निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं को थमा दी। इसके बाद राहुल का काफिला वहां से वीर कुंवर सिंह मैदान की ओर निकल पड़ा, जहां महागठबंधन के नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular