Homeबिहारआराआरा में खूब गरजे अखिलेश यादव: कहा इस बार सत्ता बदलने वाली...

आरा में खूब गरजे अखिलेश यादव: कहा इस बार सत्ता बदलने वाली है

Voter Rights Yatra Ara – आरा की सभा में अखिलेश ने नारा दिया — ‘‘अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर’’ — और लोगों से तेजस्वी यादव को सत्ता में लाने की अपील की।

  • हाइलाइट: Voter Rights Yatra Ara
    • राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव
    • कहा: अवध में हराया,अब मगध से भाजपा हटाने की जिम्मेदारी आप सबों की

आरा। बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव आरा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। ऐतिहासिक रमना मैदान में उन्होने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को बिहार के युवाओं और लोगों का समर्थन मिल रहा है, वो बता रहा है कि इस बार सत्ता बदलने वाली है।

सपा सुप्रीमो का आरोप: अखिलेश यादव ने बीजेपी, सरकार और अधिकारियों को चुनावी तालमेल का हिस्सा बताते हुए उन्हें ‘‘तीन तिगाड़ा’’ कहा और दावा किया कि इंडिया गठबंधन इन शक्तियों को तोड़ेगा। उन्होंने उतर प्रदेश के अयोध्या का हवाला देते हुए कहा कि जैसे अवध में भाजपा को हराया गया, वैसे ही अब मगध से भाजपा को हटाने की जिम्मेदारी जनता की है।

नारा और अपील: सभा में अखिलेश ने नारा दिया — ‘‘अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर’’ — और लोगों से तेजस्वी यादव को सत्ता में लाने की अपील की।

SIR पर तीखा रुख: उन्होंने बिहार में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को ‘‘सिरफिरा फैसला’’ करार दिया और कहा कि इससे पहले वोट का अधिकार छीना जाएगा, फिर राशन और नौकरी के अधिकारों पर असर पड़ेगा। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसे ‘‘जुगाड़ आयोग’’ कहा।

वैश्विक और आर्थिक टिप्पणी: अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जो नेता दूसरों को डराते थे, वे आज खुद अमेरिका की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र किया और कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर बोलने से बच रही है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular