Homeआरा भोजपुरबिहियाकार व बाइक की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

कार व बाइक की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

Indrasan Bind : मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी स्व.बुधन बिंद के 55 वर्षीय पुत्र इंद्रासन बिंद है। वह मजदूर थे।

  • हाइलाइट: Indrasan Bind
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप शनिवार की शाम घटी घटना
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप शनिवार को कार व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक एवं कार चालक जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी स्व.बुधन बिंद के 55 वर्षीय पुत्र इंद्रासन बिंद है। वह मजदूर थे। जबकि जख्मियों में उसी गांव के निवासी बाइक पर बैठा युवक केदार बिंद का 33 वर्षीय पुत्र सुनील प्रसाद एवं कार चालक शामिल है।

इधर, सुनील प्रसाद ने बताया कि वह इंद्रासन बिंद के साथ बाइक से अपने बाजार मछली खरीदने आए थे। जब वापस गांव लौट रहे थे। उसी दरमियान बिहिया चौरस्ता के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने रॉन्ग साइड से आकर उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों एवं कार चालक जख्मी हो गए। उन दोनों को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने इंद्रासन बिंद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जख्मी केदार बिंद का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मानती देवी, छह पुत्री खुशबू, जूली, राजनंदनी, सुमन, रंभा, रिशू व तीन पुत्र आकाश, आर्यन एवं सुधीर है। घटना के बाद मृतक की पत्नी मानती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular