Homeआरा भोजपुरपीरोविषैले सांप के डंसने से किसान की मौत

विषैले सांप के डंसने से किसान की मौत

Sunil Chaurasia Akrua : मृतक पीरो थाना क्षेत्र के अकरुआ गांव निवासी स्व. सरजू चौरसिया के 40 वर्षीय पुत्र सुनील चौरसिया हैं। वह किसान थे।

indane- shahpur
Shadow
  • हाइलाइट: Sunil Chaurasia Akrua
    • पीरो थाना क्षेत्र के अकरुआं गांव में शनिवार के शाम घटी घटना
    • झाड़-फूंक के चक्कर में किसान की गई जान

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के अकरुआं गांव में शनिवार की शाम विषैले सांप के डंसने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के अकरुआ गांव निवासी स्व. सरजू चौरसिया के 40 वर्षीय पुत्र सुनील चौरसिया हैं। वह किसान थे।

Sunil Chaurasia Akrua : चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव में कराया झाड़-फूंक

इधर, मृतक के दोस्त विक्रमा साह ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेत में सोहनी करने गए थे। उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए नही ले जाकर उन्हें चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव झाडफ़ूंक करने ले गए। जहां झाड़फूंक करने के दौरान उनकी तबीयत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

झाड़-फूंक के चक्कर में ही किसान की जान चली गई। इसके पश्चात परिजन शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पूजा देवी व एक पुत्र भोला एवं एक पुत्री है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी पूजा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular