Homeबिहारआराशौच करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

शौच करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Anil Bind Gothhula – मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव वार्ड नंबर-8 निवासी ललन बिंद का 35 वर्षीय पुत्र अनिल बिंद है।

  • हाइलाइट:
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में शनिवार की शाम घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र गोठहुला गांव में शौच करने गए युवक की कुम्हरी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव वार्ड नंबर-8 निवासी ललन बिंद का 35 वर्षीय पुत्र अनिल बिंद है। वह मुंबई स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

Anil Bind Gothhula – कुम्हरी नदी के पास पैर धोने गए थे

इधर, मृतक के भतीजे कमलेश बिंद ने बताया कि शनिवार की शाम वह शौच करने के लिए बधार में गए थे। वापस लौटने के दौरान जब वह कुम्हरी नदी के पास पैर धोने गए। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूब गए। इसके बाद वहां मौजूद एक छोटे लड़के ने इसकी सूचना परिजन को दी।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला, इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी भारती देवी व तीन पुत्री अंशु, अनु, आरती एवं एक पुत्र आयुष है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी भारती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular