Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में लापता पोलटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, सनसनी

आरा में लापता पोलटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, सनसनी

आरा में लापता पोलटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, सनसनी
परिजन ने हत्या कर शव को फेंके जाने की जताई आशंका
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
शहर के मझौवां हवाई अड्डा शिवशक्ति नगर स्थित बगीचे के समीप मिला शव

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां हवाई अड्डा शिवशक्ति नगर स्थित बगीचे के समीप बुधवार की शाम लापता पोलटेक्निक के छात्र का शव बरामद हुआ। शव मिलने ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना इंचार्ज अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव वार्ड नंबर-5 निवासी स्व. पंचानंद दुबे का 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार दुबे है। वह मुंगेर में पोलटेक्निक का पढ़ाई करता था। इधर, मृतक के दादा कृपा शंकर दुबे ने बताया कि वह 20 दिन पूर्व मुंगेर से परीक्षा खत्म होने के बाद गांव आया था। तीन दिन पूर्व वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली गया था। मंगलवार को वह दिल्ली से वापस लौटा था। बराबर अपने दोस्तों के साथ रात में बाहर ही रहा करता था। वह अपनी मां से मुलाकात करने के बाद मझौवां स्थित अपनी बुआ के घर बाइक से आया था। मंगलवार की शाम ही वह अपनी बाइक बुआ के घर खड़ा करके दोस्तों के साथ चला गया था। इसी बीच रात्रि करीब सवा दस बजे मां ने उसको फोन किया था, तब उसने बताया था कि वह अभी दिक्कत में है, बाद में फोन से बात करेगा। कुछ देर बाद उसकी मां ने दोबारा कॉल किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। बुधवार की दोपहर तक जब वह नही लौटा तब परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। इसी बीच बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे उसकी बुआ ने फोन कर बताया कि न्यूज़ पर ऐसी घटना के बारे में दिखा रहा है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के दादा कृपा शंकर दुबे ने दोस्तों पर ही उसकी हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular