Homeबिहारआराभोजपुर का चर्चित इनामी बूटन चौधरी गिरफ्तार

भोजपुर का चर्चित इनामी बूटन चौधरी गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Bootan Chowdhury arrested
    • बिहार एसटीएफ की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

आरा,बिहार। भोजपुर जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात अपराधी और 2 लाख रुपये का इनामी बदमाश बूटन चौधरी को बिहार एसटीएफ की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। बूटन चौधरी बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। आखिरकार विशेष जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुंबई से उसे दबोच लिया।

jay kumar

बता दें की बूटन चौधरी आरा से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और अपराध की दुनिया में उसका नाम कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थी सुलझ सकती है। साथ ही इलाके में अपराध पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। फिलहाल एसटीएफ टीम ने बूटन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular