Homeबिहारआराईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन हेतु चलेगा मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन

ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन हेतु चलेगा मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन

  • हाइलाइट:Mobile Demonstration van
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के निमित भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 192-संदेश, 193-बडहरा, 194-आरा, 195-अगिऑव, 196-तरारी, 197-जगदीशपुर एवं 198 शाहपुर के सभी मतदान केन्द्र भवन (पीएसएल) निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) आदि में ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन हेतु मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन (Mobile Demonstration van) चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम अंतर्गत भोजपुर जिला के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 18 अगस्त को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन (एमडीभी) को रवाना किया गया। इसका परिचालन जिला के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 1287 मतदान केन्द्र भवनों, निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) आदि में किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की तिथि घोषित करने के तुरंत बाद यह प्रदर्शन रोक दिया जाएगा। मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन (एमडीभी) का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ईवीएम और वीवी पैट के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रुप से परिचित कराना है. ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की ब्रातियां दूर हो और मतदाता आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहजता प्रदान करना है। अनेक बार देखा गया है कि तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण मतदाता मतदान केन्द्र पर संकोच महसूस करते है। इस वैन के माध्यम से उन्हें पहले ही प्रायोगिक अनुभव मिल जाएगा, जिसमें मतदान दिवस पर वे बिना किसी झिझक के मतदान कर पाएंगे।

इस वैन में प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों को ईवीएम के बटन दबाने से लेकर वीवी पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमोस्ट्रेशन देंगे। इसके अलावे नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी मौके पर दिए जाएंगे। वैन में ऑडियो-विजुअल सामग्री पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से भी मतदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।

विदित हो कि जिला अंतर्गत तीनों अनुमंडलों में ईपीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पूर्व से कार्यरत है। जहां अब तक 1585 लोगों के द्वारा भ्रमण कर ईवीएम/वीवीपैट के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी है। इनमें से 1585 लोगों के द्वारा मॉक वोट डालकर मतदान का पूर्वाभ्यास किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मानना है कि ईवीएम एवं वीवी पैट की पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular