HomeNewsक्राइमभोजपुर में कुदाल से बालक का अंगूठा काटा

भोजपुर में कुदाल से बालक का अंगूठा काटा

Boy thumb cut/Bihar/Ara:आरा। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव में रविवार की शाम कुदाल से मार एक बालक को जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Boy thumb cut: जानकारी के अनुसार जख्मी बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव निवासी मिठु बिंद का 10 वर्षीय पुत्र मनु कुमार है। इधर, जख्मी बालक की मां सोना देवी ने बताया कि उसके पट्टीदार से कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उनसे विवाद चला आ रहा है।

रविवार की शाम उनका बेटा मनु कुमार खाना खाने के बाद दरवाजे पर बैठा था। तभी उक्त युवक हाथ में कुदाल लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। उसे देख जब वह भागने लगा, तभी उसने कुदाल चला दी। जिससे उसका दाहिना हाथ का अंगूठा कट गया और वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular