HomeNewsझारखंडअभाविप कतरास नगर इकाई का पुनर्गठन

अभाविप कतरास नगर इकाई का पुनर्गठन

ABVP Katras/Jharkhand/Dhanbad: कतरास में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने आगामी वर्ष के कार्यों हेतु इकाई का पुनर्गठन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिम्फर के प्रधान वैज्ञानिक, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह सेवा प्रमुख डा ललन कुमार सिंह ने नये दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं व आशीर्वचन दिया।

जिला संयोजक अंशु तिवारी ने कतरास नगर की अध्यक्ष गुरुकुल के संस्थापक डा रंजीत सिंह व नगर मंत्री काजल कुमारी की घोषणा की। उपाध्यक्ष का दायित्व सुधरानिया क्लासेस के संस्थापक शुभम अगरवाल को मिला। नगर सह मंत्री लक्ष्मी कुमारी, निकिता सिंह, पिंकी कुमारी, अनुज सिंह व शुभम हजारी को बनाया गया।कार्यालय मंत्री सौरभ गुप्ता बने। जनजाति प्रमुख हेतु लक्ष्मी मुर्मू व सह प्रमुख चंद्रशेखर मुर्मू को चुना गया।

प्रियांशु कुमार को संयोजक व ऋषि लाला को सह संयोजक का दायित्व मिला। संयोजक पूजा कुमारी व सह संयोजक रोहित कुमार दे, हर्षिता कुमारी व राहुल शर्मा को चुना गया। संयोजक के रूप में अदिति तिवारी व सह संयोजक के रूप में वर्षा सिंह व सौरभ केसरी का नाम आया। कला मंच संयोजक का दायित्व सुनीता कुमारी व सह संयोजक का दायित्व सोनादी कुमारी को मिला।

सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व रितिक पटवा को दिया गया। मीडिया प्रभारी गोपाल केवट को बनाया गया। +2 छात्र कार्य संयोजक प्रियांशु चौरसिया को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व राजा लहरी, अभिषेक मोदक, अनिकेत गुप्ता, विक्रम कुमार, स्नेहा कुमारी, रंजू कुमारी व अंकिता सिंह को मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी प्रेरणा शौनक ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद विभाग सह संयोजक शिवम सिंह, बिबिमकोवि के विश्वविद्यालय संयोजक सहदेव रवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेरणा शौनक व अक्षय गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम रवानी व सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular