Homeचर्चित न्यूजमोबाइल पर मैसेज देखते ही भड़की प्रेमिका ने तोड़ी शादी

मोबाइल पर मैसेज देखते ही भड़की प्रेमिका ने तोड़ी शादी

Boyfriend beating in Matiyara: इंगेजमेंट होने के बाद अप्रैल माह में होनी थी शादी

jay kumar

दूसरे लड़के द्वारा प्रेमिका के मोबाइल पर मैसेज भेजने पर बिगड़ा मामला

होने वाली पत्नी को समझाने गये प्रेमी और उसकी बहन समेत तीन की पिटाई

गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव की मंगलवार की दोपहर की घटना

खबरे आपकी बिहार आरा: भोजपुर के गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव में मंगलवार की दोपहर कथित तौर पर होने वाली पत्नी को समझाने गए प्रेमी, उसकी बहन और दोस्त की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ निवासी डब्लू कुमार, उसकी शादीशुदा बहन प्रिया लता और दोस्त विकास कुमार शामिल हैं।

Boyfriend beating in Matiyara: इंगेजमेंट होने के बाद अप्रैल माह में होनी थी शादी

Boyfriend beating in Matiyara

जख्मी डब्लू ने बताया कि उसका मटियारा गांव की एक लड़की से दो सालों से प्रेम प्रसंग चला रहा है। दोनों की शादी भी होने वाली थी और इंगेजमेंट भी गया था। इसी साल अप्रैल माह में दोनों की शादी होने वाली थी। इस बीच सोमवार को उसकी होने वाली पत्नी के मोबाइल पर किसी अन्य लड़के ने मैसेज किया था। इस बात की जानकारी उसे मिली, तो उसने उससे फोन पर पूछताछ की। उस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हुई। तब उसकी होनेवाली पत्नी (प्रेमिका) की ओर से गाली-गलौज कर फोन काट दिया गया।

युवती का हाथ कटा देख भड़क उठे परिजन और तीनों की कर दी जमकर पिटाई

इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर वह अपनी बहन प्रिया और दोस्त विकास के साथ प्रेमिका के घर मटियारा गांव पहुंचा। पूछताछ के दौरान उसकी होने वाली पत्नी (प्रेमिका) ने अपना हाथ काट लिया गया। तभी प्रेमिका के परिजन पहुंच गये और उसके हाथों से खून बहता देख भड़क गये। उसके बाद तीनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे तीनों जख्मी हो गए।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular