Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजकुख्यात बालू माफिया व दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित विदेशी राय गिरफ्तार

कुख्यात बालू माफिया व दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित विदेशी राय गिरफ्तार

Famous sand mafia of Bhojpur: एसटीएफ एवं डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में हुआ गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड समेत डेढ़ दर्जन मामलों में है आरोपित

भोजपुर एसपी बुधवार की शाम में गिरफ्तारी जुड़े मामले का करेंगे खुलासा

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर का कुख्यात बालू माफिया व मोस्ट वांटेड तथा दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी विदेशी राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ एवं भोजपुर डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी हुई है। वह करीब डेढ़ दर्जन मामलों में आरोपित था। 21 जनवरी 2022 कोइलवर के कमालुचक दियारा में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में वह वांटेड था। पिछले सवा माह से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

Famous sand mafia of Bhojpur:एसटीएफ एवं डीआईयू ने छापेमारी कर दबोचा

Famous sand mafia of Bhojpur

बताया जाता है कि वह दोहरे हत्याकांड के बाद भोजपुर से फरार हो गया था और सीमावर्ती राज्य में अपने भाई के साला के यहां पनाह लिए हुए था। इस बात की भनक बिहार एसटीएफ एवं डीआईयू टीम को लग गई। पूरी रणनीति के तहत एसटीएफ एवं डीआईयू ने छापेमारी कर उसको दबोच लिया। बता दें कि हाल में ही भोजपुर पुलिस की टीम ने उसके दाहिने हाथ व मोस्ट वांटेड अपराधी विकास यादव को दबोच लिया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular