HomeNewsभोजपुर से बडी खबरः भूमि विवाद को लेकर गरजी बंदूके, एक की...

भोजपुर से बडी खबरः भूमि विवाद को लेकर गरजी बंदूके, एक की मौत, छह जख्मी

Breaking news Bhojpur -घायलों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, एक गंभीर

Breaking news Bhojpur आरा। भोजपुर जिले में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर बंदूके गरजी हैं। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही छह लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक दुर्जनचक निवासी सियाराम राय है। वही घायल संजीव राय की हालत गंभीर है। जख्मी बिट्टू कुमार उर्फ रोहित, तिलासुंदर देवी, नीतीश कुमार समेत अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी

कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक की घटना

टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि कोईलवर के दुर्जनचक में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गये।

टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला में गुरुवार की रात मारी गयी थी गोली

आरा शहर के बिचली रोड स्थित एक मार्केट में चल रहा था अवैध रेलवे ई-टिकट का धंधा 

भोजपुर में फिर 39 दागियों की जिलाबदर की तैयारी, भेजी गयी नोटिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular