HomeNewsघर में सोये युवक को गोली मारने में एक गिरफ्तार, पांच पर...

घर में सोये युवक को गोली मारने में एक गिरफ्तार, पांच पर प्राथमिकी

Ara shot टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला में गुरुवार की रात मारी गयी थी गोली

आरा Ara शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला में घर में सोये एक युवक को गोली (shot) मारने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शराब बेचने का विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी इलाके का रहने वाला माना यादव है। पुलिस अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

आरोपित के बेटे को भी पूर्व के एक गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पकड़ा

शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को गोली मारने का आरोप

बता दें कि गुरुवार की रात Ara मोती टोला में सुशील यादव नामक एक युवक को गोली (shot) मार दी गयी थी। उस समय युवक घर में सोया था। उसे खिड़की से गोली मारी गयी थी। उसका इलाज पटना में कराया जा रहा है। इधर, पुलिस ने माना यादव के पुत्र अनिश यादव को भी गोली मारने के एक मामले मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उस पर होली के समय एक युवक को गोली मारने का आरोप है। वह उस समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों बाप-बेटों को एक साथ घर से गिरफ्तार कर लिया।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular