Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में हत्या के बाद जुर्म स्वीकार करते जारी किया धमकी भरा...

भोजपुर में हत्या के बाद जुर्म स्वीकार करते जारी किया धमकी भरा वीडियो

कहा कि शिव पूजन एक ही गोली में सांस छोड़ देलन…

Tikapur Bahoranpur: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत टिकापुर गांव में पूर्व रंजिश में किसान शिव पूजन राय की हत्या करने केे बाद आरोपित ने दुस्साहस दिखाते हुए न सिर्फ इंस्टाग्राम पर जुर्म स्वीकार करते हुए वीडियो जारी किया, बल्कि यह भी गाली देते हुए कहा कि शिव पूजन एक ही गोली में सांस छोड़ देलन…।

  • हाइलाइट्स: Tikapur Bahoranpur
    • कहा कि शिव पूजन एक ही गोली में सांस छोड़ देलन…
    • मुकेश को धमकी देते हुए कहा जितना जल्दी आओगे, उतना जल्दी जाओगे

आरा/शाहपुर: जिले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत टिकापुर गांव में पूर्व रंजिश में किसान शिव पूजन राय की हत्या करने केे बाद आरोपित ने दुस्साहस दिखाते हुए न सिर्फ इंस्टाग्राम पर जुर्म स्वीकार करते हुए वीडियो जारी किया, बल्कि यह भी गाली देते हुए कहा कि शिव पूजन एक ही गोली में सांस छोड़ देलन…।

आरोपित मृतक के पुत्र मुकेश को भी बाहर से आने के लिए बोलते दिख रहा है। मुकेश को धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा भी टिकट कटा हुआ है। जितना जल्दी आओगे, उतना जल्दी जाओगे। पूछ रहे हो कि पिता को किसने गोली मारी है। तुम्हारा … विशाल राय ने मारा है। जाओ जिसको सुनाना है, सुना देना। जब भेंट करना चाहते हो, उतना भेंट कर लेना।

इधर, हत्या व वीडियो जारी होने के बाद एसपी राज के निर्देश पर डीआईयू टीम को तत्काल लगाया गया। जब वह बिहिया स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने के प्रयास में था तभी वह पकड़ा गया। बाद में उसकी निशानदेही पर हत्या मेें प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद किया गया।

तीन साल पूर्व गोली मारे जाने में पुत्र समेत जेल गए थे शिव पूजन: तीन वर्ष पूर्व जब मृतक शिव पूजन राय के पुत्र अभिषेक राय गांव में पैदल जा रहे थे, तभी उसी गांव के निवासी सियाराम सिंह का पुत्र प्रिंस बाइक से आ रहा था। इस दौरान कीचड़ उड़कर अभिषेक राय के कपड़े पर पड़ गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। 19 मार्च 2022 को श्रीराम राय को गोली लगी थी।

इस मामले में शिव पूजन राय, उनके पुत्र अभिषेक राय समेत चार लोगों को आरोपित बनाया गया था। आरोप था कि पहले हुई मारपीट की घटना में नामजद लोगों ने श्रीराम राय को गोली मारी गई है। स्वजन के अनुसार इस मामले को लेकर अक्सर धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि शिव पूजन राय मवेशी को चरने के लिए खेत में छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए प्रिंस और उसके चचेरे भाई विशाल ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से मिली बुलेट: पोस्टमार्टम के दौरान मृत बुजुर्ग शिव पूजन राय के शरीर से एक बुलेट भी बरामद हुआ है। वारदात के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मौके से खून के सैंपल के साथ अन्य साक्ष्य को एकत्रित किया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रेम देवी, दो पुत्री पूजा देवी, शोभा देवी व दो पुत्र मुकेश राय एवं अभिषेक राय हैं। मृतक की पत्नी प्रेम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular