Homeराजनीतपीएम की सभा में शामिल होने को लेकर कई गावों में बाँटा...

पीएम की सभा में शामिल होने को लेकर कई गावों में बाँटा गया न्योता

Ara MLA: आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हर गांव और हर टोले को पीएम की सभा का साक्षी बनने का दिया आमंत्रण

Ara MLA: आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हर गांव और हर टोले को पीएम की सभा का साक्षी बनने का दिया आमंत्रण

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara MLA
    • भाजपा आरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार मिश्र ने दी जानकारी

आरा: आरा के भाजपा विधायक और पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के धोबहाँ बाजार, गंगहर, महुली, प्रतिष्ठानपुर, भकुरा, दौलतपुर, रामापुर, सनदियाँ, शहरी क्षेत्र आरा समेत कई गावों और टोलों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

उन्होंने आरा विधानसभा से बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, महिला एवं आम जनमानस के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने की अपील की। बिक्रमगंज में आयोजित पीएम मोदी की सभा असाधारण सभा है और बड़ी संख्या में लोग इस सभा में शामिल होने के लिए कमर कस कर बिक्रमगंज के लिए निकलें और इस ऐतिहासिल पल का साक्षी बनें।

विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष रोबिन कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, कड़ारी मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, सोलंकी, अजय सिंह, दीपक सिंह, डाल्टन कुशवाहा, दीपनारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, सरोज सिंह, मोहन शर्मा, पवन कुमार, चंदन शर्मा, चंद्रदीप बीन,नारायण राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा आरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार मिश्र ने दी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular