Homeबिहारआराभारतीय रेलवे के लिए नजीर बनेगा आरा कोचिंग डिपो

भारतीय रेलवे के लिए नजीर बनेगा आरा कोचिंग डिपो

पहली बार आरा कोचिंग डिपो में प्रयुक्त होंगी विश्व की आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक

Ara Coaching Depot: हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह शुक्रवार को आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक का निरीक्षण आरा कोचिंग डिपो में करेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Ara Coaching Depot
    • पहली बार आरा कोचिंग डिपो में प्रयुक्त होंगी विश्व की आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक
    • दानापुर रेल मंडल में विकसित विश्व की आधुनिकतम तकनीक का जायजा लेंगे जीएम

आरा: दानापुर मंडल का आरा जंक्शन विश्व की आधुनिकतम तकनीक से सुसज्जित होगा। रेल परिचालन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए दानापुर मंडल में विकसित लगभग डेढ़ दर्जन विश्व की आधुनिकतम रेल सुरक्षा तकनीक भारतीय रेलवे आरा कोचिंग डिपो से प्रायोगिक शुरूआत करने जा रही है।

इन तकनीकों के आरा में सफल प्रयोग से अपेक्षा की जा रही है कि भारत में रेल परिचालन ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह शुक्रवार को इन तकनीकों का निरीक्षण आरा कोचिंग डिपो में करेंगे।

इसकी जानकारी दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम न आधार राज ने गुरुवार को आरा में दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे आरा जंक्शन पर एफआरएस कैमरा लगाया जाएगा। इस एआई तकनीक की मदद से आरा जंक्शन पर कोई डार्क स्पॉट नहीं होगा।

जीएम छत्रसाल सिंह के आरा जंक्शन पर आगमन को देखते हुए विभिन्न यात्री सुविधाओं और मेंटेनेंस एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की एडीआरएम दानापुर ने गुरुवार को आरा जंक्शन पर समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular