Homeबिहारआरा भोजपुरमातम में बदल गई खुशियां, सड़क हादसे में जख्मी दुल्हन की मौत

मातम में बदल गई खुशियां, सड़क हादसे में जख्मी दुल्हन की मौत

Sikraul: भोजपुर जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में घायल दुल्हन की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।

Sikraul Road Accident: भोजपुर जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में घायल दुल्हन की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Sikraul Road Accident
    • सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के पास हुई थी घटना

आरा: भोजपुर जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में घायल दुल्हन की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल लाया गया। ससुर ओमप्रकाश उर्फ बधारी यादव ने मुखाग्नि दी। दुल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खुशी-खुशी बहन को विदा किया था: मृतका के बड़े भाई धनजी ने बताया कि 27 मई को धूमधाम से बहन की शादी हुई थी। घर की सबसे छोटी थी। शादी में हमलोगों ने अपने हैसियत से बढ़कर अरेजमेंट किया था। अगले दिन 28 मई को खुशी-खुशी उसे विदा था। मैंने खुद उसका कन्यादान किया था। किसे पता था, अब वो लौटकर घर नहीं आएगी।

दुल्हन कार में पीछे बैठी थी: शादी के बाद पहली बार पति मोनू कुमार (25) के साथ ससुराल जा रही थी। इस दौरान सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर ने बाएं साइड से जोरदार धक्का मारा। उसी साइड आगे दूल्हा और दुल्हन पीछे बैठी हुई थी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दुल्हन ललिता देवी (21) को पटना रेफर कर दिया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है: चंद मिनट में दोनों घरों की खुशियां मातम में बदल गई। दूल्हा मोनू कुमार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। दुल्हन जिस लिबास में विदा हुई थी, उसी लिबास में उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। हाथों में मेंहदी,घूंघट, पैरों में कलर लगे थे। दुल्हन चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर थी। पिता दूधनाथ सिंह की मौत दस वर्ष पूर्व हो गई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular