Homeभोजपुरबड़हाराशादी के बाद वर पक्ष ने अगुआ को अपने घर बुलाकर जमकर...

शादी के बाद वर पक्ष ने अगुआ को अपने घर बुलाकर जमकर पीटा

Ithana village: जख्मी अगुआ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी सीताराम राय का 40 वर्षीय पुत्र शिव नारायण राय हैं।

Ithana village: जख्मी अगुआ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी सीताराम राय का 40 वर्षीय पुत्र शिव नारायण राय हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Ithana village
    • नाच के दौरान लड़की और लड़का पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था
    • नाच के विवाद में अगुआ को वर पक्ष ने घर बुलाकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी

आरा/बड़हरा: भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव में गुरुवार को बारात में नाच के विवाद में लड़का पक्ष द्वारा अगुआ की जमकर पिटाई कर दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी अगुआ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी सीताराम राय का 40 वर्षीय पुत्र शिव नारायण राय हैं।

उन्होंने बताया कि गांव के ही एक लड़की की शादी इटहना गांव में करायी थी। बुधवार की रात बारात आयी थी। उसमें नाच का भी आयोजन था। नाच के दौरान लड़की और लड़का पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। हालांकि तब बात खत्म हो गई थी। गुरुवार की दोपहर लड़के वालों द्वारा फोन कर उन्हें अपने घर बुलाया गया। वहां उस नाच के विवाद में उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। उससे वह जख्मी हो गये।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular