HomeNewsबिहारजनशताब्दी एक्सप्रेस से रंगेहाथ महिला चोर गिरफ्तार

जनशताब्दी एक्सप्रेस से रंगेहाथ महिला चोर गिरफ्तार

बक्सर: आरपीएफ ने ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया।

Buxar Station: महिला चोर की पहचान लिली पासी, पति रोहित पासी निवासी कांगो पोल्ट्री फार्म जामताड़ा पश्चिम बंगाल और वर्तमान में मोकामा रेलवे स्टेशन के सामने झोपड़पट्टी की रहने वाली के रूप में हुई।

  • हाइलाइट : Buxar Station
    • मंगलसूत्र के साथ लगभग 2025 रुपया नगद बरामद हुआ

बक्सर: आरपीएफ ने ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ को जनशताब्दी एक्सप्रेस से रंगेहाथ एक महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ रही थी। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित महिला ने उसका पर्स पर हाथ साफ कर दिया। आरपीएफ कर्मी दिनेश कुमार ने इस घटना को देख लिया। तत्काल महिला चोर को हिरासत में लिया गया। उसकी तलाशी महिला आरक्षी सुषमा कुमारी के समक्ष ली गई।

यात्री महिला के हैंड पर्स से गायब नगदी सहित अन्य मूल्यवान कागजात एवं महिला यात्री का पहचान पत्र मिला। साथ ही अन्य महिला यात्रियों के पर्स से चोरी की गई सोने की एक जोड़ी कान का झुमका लगभग 10 ग्राम का एक आर्टिफिशियल मंगलसूत्र के साथ लगभग 2025 रुपया नगद बरामद हुआ। महिला चोर की पहचान लिली पासी, पति रोहित पासी निवासी कांगो पोल्ट्री फार्म जामताड़ा पश्चिम बंगाल और वर्तमान में मोकामा रेलवे स्टेशन के सामने झोपड़पट्टी की रहने वाली के रूप में हुई।

बता दें कि यात्री सामान की चोरी खासकर महिला यात्रियों के पर्स से भीड़ का फायदा उठाकर महिला द्वारा चोरी कर ली जाती है जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। इस बात को ध्यान में रखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने अभियान चलाया था। इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि विशेष टीम बनाकर यात्री सामान की सुरक्षा के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस तरह की महिला चोरों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular