Homeबिहारआरा भोजपुरगड़हनी में कैंडल मार्च: मो. जफी हत्याकांड के विरोध में सैकड़ों लोग...

गड़हनी में कैंडल मार्च: मो. जफी हत्याकांड के विरोध में सैकड़ों लोग हुए शामिल

मो. जफी हत्याकांड के विरोध में गड़हनी में जनसैलाब, न्याय के लिए उठी बुलंद आवाज

Candlelight march in Garhani: गड़हनी में जनसैलाब, मो. जफी के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च निकाला गया।

  • हाइलाइट: Candlelight march in Garhani:
  • कैंडल मार्च निकालकर न्याय की पुरजोर मांग

गड़हनी,आरा। भोजपुर के गड़हनी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मो. जफी की निर्मम हत्या के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज गड़हनी की सड़कों पर सैकड़ों नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और न्यायप्रिय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की पुरजोर मांग की।

इस शोकपूर्ण और संकल्पित मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने मो. जफी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि हत्याकांड के सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

Candlelight march in Garhani : विशेष जांच टीम (SIT) गठन की मांग

पूर्व विधायक जगदीशपुर, भाई दिनेश ने इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित जिला और अनुमंडल स्तर के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाई दिनेश ने मांग की है कि भोजपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए, जो इस हत्याकांड की परत-दर-परत जांच कर सके।

उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि मो. जफी की हत्या केवल एक व्यक्तिगत अपराध नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में चल रहे अवैध नशा और शराब के नेटवर्क के खिलाफ आवाज उठाने का परिणाम हो सकता है। अतः, पुलिस को इस पूरे सिंडिकेट के संचालकों, आपूर्तिकर्ताओं और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन की चेतावनी

भाई दिनेश ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को 18 सितंबर 2026 तक का अंतिम समय दिया गया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि निर्धारित तिथि तक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 19 सितंबर 2026 को गड़हनी बंद किया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular