Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: बस और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत, दोस्त...

शाहपुर: बस और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत, दोस्त जख्मी

Shahpur Car Accident: आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। उसमें कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Shahpur Car Accident: आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। उसमें कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट :- Shahpur Car Accident
    • आरा-बक्सर हाइवे पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह की घटना
    • जख्मी युवक का परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

      आरा/शाहपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। उसमें कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी गोरखनाथ यादव का 33 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार था। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। उसी बीच चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

इधर, चालक के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि सुमित कुमार बुधवार को कार लेकर धोबहां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव गया था। वहां से अपने दोस्त के साथ शाहपुर चले गए। बुधवार की सुबह दोनों कार से अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत गई। उसमें उनके चचेरे भाई सुमित कुमार की मौत हो गई। कार में बैठा उनका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular