HomeNewsभोजपुर में मवेशियों से लदे छह वाहनों को शाहपुर पुलिस ने पकड़ा

भोजपुर में मवेशियों से लदे छह वाहनों को शाहपुर पुलिस ने पकड़ा

Cattle smuggling Shahpur: छह पिकअप वाहन व तीन दर्जन मवेशी जब्त, दो चालक गिरफ्तार

Cattle smuggling Shahpur खबरे आपकी: शाहपुर की स्थानीय पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम पशुओं की तस्करी करने वालों गिरोह से मवेशियों से भरी छह पिकअप वाहन को पकड़ा। इन वाहनों से अवैध तरीके बाहर ले जा रहे करीब तीन दर्जन मवेशियों को भी जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस को पीछा करते देख पशु तस्कर व चार चालक भाग निकले। जबकि दो चालको को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुलिस द्वारा पशु तस्करों के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि विभिन्न वाहनों से पशुओं की तस्करी कर शाहपुर के रास्ते ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा सूचना के आधार पुलिस बल के साथ शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी की। छापेमारी करते ही कुछ वाहन भागने की फिराक में लग गए। वाहनों को छोड़कर कुछ पशु तस्कर व चार वाहनो के चालक भाग निकले। वही पुलिस द्वारा दो वाहनो के चालको को दबोच लिया गया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार जब्त वाहनो में गाय व बछड़े हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा वाहनो से नीचे उतारकार मुक्त कराया। शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि फिलहाल पशुओँ के संबंध में जानकारी जुटाया जा रहा है कि ये मवेशी किसानों का है या सही में तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular