HomeNewsआरा धूमधाम से मनाया जा रहा जश्न ए आजादी का त्योहार

आरा धूमधाम से मनाया जा रहा जश्न ए आजादी का त्योहार

74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को आरा शहर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आरा सदर अस्पताल परिसर में अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

आरा सदर अस्पताल में अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने किया झंडोत्तोलन

इस दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डो ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पूर्व भोजपुर सिविल सर्जन डॉ एलपी झा, अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिन्हा व अन्य चिकित्सकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. प्रतीक, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. महावीर गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।झंडोत्तोलन के दौरान कोरोना को लेकर काफी सतर्कता बरती गई। चिकित्सक समेत अन्य लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाए दिखे

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular